फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro changes service timings for monday corona virus imapct

सोमवार को सिर्फ सुबह-शाम चलेगी मेट्रो, कुछ समय के लिए आम लोगों को यात्रा की नहीं मिलेगी अनुमति

Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro changes service timings for monday corona virus imapct
दिल्ली मेट्रो(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी में कोरोना वायरस से बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को मेट्रो का परिचालन आम दिनों की तरह नहीं होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली मेट्रो सुबह 6 से 10 और  शाम को 4 से 8 बजे तक ही चलेगी। इस बीच सुबह 10 से लेकर शाम के चार बजे तक मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। वहीं रात के आठ बजे के बाद भी मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन


जितनी देर के लिए सेवाएं चालू रहेंगी उस समय भी सभी को मेट्रो से यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। यहां पढ़ें सोमवार को किस समय चलेगी मेट्रो और किन लोगों को मिलेगी यात्रा की अनुमति-
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 06:00-08:00 बजे तक
सभी लाइनों के शुरूआती छोर से ट्रेनों का परिचालन सुबह छह बजे शुरू हो जाएगा। ट्रेनें 20 मिनट के अंतराल में सुबह आठ बजे तक चलेंगी। 

इस अवधि के दौरान केवल अस्पताल, दमकल, बिजली विभाग और पुलिस विभाग जैसी आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को ही मेट्रो से सफर करने की अनुमति होगी। इसके लिए यात्रियों को सुरक्षा कर्मियों को अपने पहचान पत्र दिखाने होंगे।

सुबह 08:00-10:00 बजे तक
इस दौरान, ट्रेनें हर सोमवार की तरह सामान्य अंतराल पर उपलब्ध होंगी। सुबह आठ से दस बजे तक आम लोग हर रोज की तरह ही मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान किसी को पहचान पत्र दिखाने की भी जरूरत नहीं होगी।
 

सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक
इस दौरान मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि सभी ट्रेनें जो अपनी-अपनी लाइन के शुरूआती स्टेशन से चली थीं, वो अपने गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचने तक चलती रहेंगी।

शाम 04:00-08:00 बजे तक
मेट्रो की सभी लाइनों पर शाम चार बजे से सेवाएं फिर से शूरू हो जाएंगी। इस दौरान आम जनता के लिए सामान्य दिनों की तरह की सेवाएं जारी रहेंगी।

रात 08:00 बजे के बाद
मेट्रो की किसी भी लाइन पर रात आठ बजे के बाद मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि शुरूआती स्टेशन से सुबह 8:00 बजे चलने  वाली अंतिम ट्रेन तबतक चलती रहेगी जबतक वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच जाती। इसके साथ ही डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि सोमवार को मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था भी बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed