फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro cashless scheme faces criticism and withdrawn before start

शुरु होने से पहले ही ठंडे बस्ते में पहुंचा 10 मेट्रो स्टेशनों को 'कैशलेस' करने का अभियान

Tue, 03 Jan 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
delhi metro cashless scheme faces criticism and withdrawn before start
दिल्ली मेट्रो

शुरु होने से पहले ही केजरीवाल के निशाने पर रही दिल्ली मेट्रो के दस स्टेशनों को 'कैशलेस' बनाने की डीएमआरसी महत्वकांक्षा धरी की धरी रह गई। यही नहीं फिलहाल के लिए इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मेट्रो के 'कैशलेस' अभियान पर संदेह करते हुए केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भी इसकी आलोचना की थी। 'कैशलेस' अभियान के शुरु न हो पाने पर डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा कि, वर्तमान समय में पेटीएम जैसी ई-वॉलेट कंपनियों का ऐप उपयोग करने लायक नहीं है क्योंकि मेट्रो रोजाना बड़ी संख्या में रुपयों का लेने-देन करता है।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इस योजना पर इसलिए सवाल उठाए थे क्योंकि इस प्रक्रिया में सिर्फ पेटीएम को शामिल किया जा रहा था। उन्होंने इसकी जांच कराने और संबंधित फाइलें देखने की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेब‌िट कार्ड इस्तेमाल बना रहेगा

delhi metro cashless scheme faces criticism and withdrawn before start
दिल्ली मेट्रो

डीएमआरसी के अधिकारी ने इस योजना के ठंडे बस्ते में जाने के बाद कहा कि मेट्रो स्टेशन के काउंटरों पर भुगतान के दूसरे सभी डिजिटल विकल्पों की दोबारा समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही डेबिट का इस्तेमाल भी बना रहेगा।

डीएमआरसी ने पेटीएम को प्रक्रिया में शा‌मिल होने की बात का स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि जल्द इसमें अन्य ई-वॉलेट कंपनियों को भी जोड़ा जाएगा और पेटीएम को यह ठेका टेंडर की एक खुली प्रक्रिया के जरिए दिया गया था। वहीं सूत्रों का कहना है कि एक जनवरी को शुरु किया जाने वाला अभियान केवल व्यावहारिक कारणों से रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed