फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not satisfied with the Class 12 compartment exam results

Delhi NCR News: बारहवीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट से संतुष्ट नहीं, देख सकते हैं उत्तरपुस्तिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
-उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त से एक सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है
विज्ञापन

-अंकों का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन की सुविधा 7- 8 सितंबर तक मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए परिणाम के बाद की सुविधाओं की घोषणा की है। इसके तहत विद्यार्थी अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी देख सकेंगे। साथ ही, अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन भी करा सकेंगे।
उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त से एक सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति विषय 100 रुपये शुल्क देना होगा। जिन विद्यार्थियों को स्कैन कॉपी मिलेगी, वे ही अगले चरण में अंक सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन सात -आठ सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। अंक सत्यापन के लिए प्रति उत्तरपुस्तिका 100 रुपये और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। विद्यार्थी चाहें तो दोनों सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी वाले हिस्से के लिए होगा। यह पूरे प्रश्न का किया जाएगा, आंशिक हिस्से का नहीं। विद्यार्थियों को संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम के आधार पर कारण सहित आवेदन करना होगा। सीबीएसई ने आगाह किया है कि सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में कमी भी लागू की जा सकती है। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अंतिम होगा और इसके खिलाफ कोई अपील नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई को बारहवीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा हुई थी, जिसका रिजल्ट 12 अगस्त को जारी किया गया था। कंपार्टमेंट की परीक्षा में बीते साल के मुकाबले में 14.72 फीसदी अधिक 53.08 फीसदी छात्र पास हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed