{"_id":"6a1a0b0a1d88fbffd1034593","slug":"delhi-mcd-north-zone-vice-president-bansal-receives-death-threat-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एमसीडी नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष बंसल को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत पर मामला दर्ज; छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एमसीडी नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष बंसल को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत पर मामला दर्ज; छानबीन शुरू
Sat, 30 May 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 May 2026 03:24 AM IST
सार
बंसल को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। उनकी शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष और कर्दमपुरी वार्ड से निगम पार्षद मुकेश बंसल को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। उनकी शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुकेश बंसल वेस्ट ज्योति नगर में रहते हैं। वह कर्दमपुरी से निगम पार्षद के साथ ही एमसीडी नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष हैं। 28 मई को उन्होंने ज्योति नगर थाने में शिकायत की जिसमें फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह 11.54 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने गाली देते हुए कहा कि आज एक कुर्बानी दे दी है। अब जल्द ही तुम्हारी कुर्बानी लेंगे। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह बकरीद को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई वीडियो जारी किए थे। इन वीडियो में उन्होंने लोगों से दिल्ली सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन