{"_id":"5d80b56b8ebc3e93a76fea99","slug":"delhi-mcd-issues-advisory-to-spa-centre-stop-cross-gender-massage-cctv-installation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अब स्पा सेंटरों में नहीं मिलेगा क्रॉस जेंडर मसाज, एमसीडी ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अब स्पा सेंटरों में नहीं मिलेगा क्रॉस जेंडर मसाज, एमसीडी ने जारी की एडवाइजरी
Tue, 17 Sep 2019 04:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Sep 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में स्पा सेंटर से चलने वाले सेक्स रैकेट के लगातार हो रहे भंडाफोड़ के बीच अब दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) जाग गया है। दिल्ली में चलने वाले स्पा सेंटरों के लिए एमसीडी ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
एमसीडी ने स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए क्रॉस जेंडर मसाज (यानी लड़के का मसाज लड़की नहीं कर सकती) पर रोक लगा दी है।
बीते दिनों दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी के स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर कई लड़कियों को छुड़ाया था और यहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
एमसीडी की एडवाइजरी के अनुसार ग्राहकों का गर्वेंमेंट आईडी प्रूफ दर्ज किया जाएगा, रिसेप्शन और गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके साथ ही स्पा में रखे जाने वाले सभी स्टाफ बालिग होने चाहिए।
विज्ञापन