फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi may set new standards to protect covid said kailash gehlot

कैलाश गहलोत ने कहा, दिल्ली स्थापित कर सकती है कोविड से बचाव के नए मानक  

Mon, 07 Sep 2020 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi may set new standards to protect covid said kailash gehlot
तैयारियां पूरी, सफर आज से..जायजा लेने पहुंचे मंत्री कैलाश गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार से मेट्रो सेवाओं को बहाल करने के मद्देनजर राजीव चौक पर दिल्ली मेट्रो और परिवहन विभाग की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी की तैयारियों से वह संतुष्ट है। सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक राजीव चौक पर कोरोना फैलाव रोकने के सभी उपाय किए गए हैं। 

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि, स्टेशन के अंदर और बाहर सिविल डिफेन्स के वालेंटियर्स तैनात रहेंगे ताकि सामाजिक दूरी के पालन के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा, सभी ने प्रोटोकॉल का जिम्मेदारी से पालन किया तो हम ‘दिल्ली मॉडल ऑफ फाइटिंग कोविड’ में एक और कीर्तिमान स्थापित कर सकेंगे। फिलहाल कुछ स्टेशन बंद रहेंगे, लेकिन 12 सितंबर से सभी लाइनों पर सेवाएं बहाल हो जाएंगी। 
विज्ञापन


कैशलेस खरीद सकेंगे स्मार्ट कार्ड, पुराने कार्ड से भी कर सकेंगे सफर  
परिवहन मंत्री ने कहा कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए यात्रियों को टोकन जारी नहीं किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड का उपयोग और रिचार्ज के लिए ऑनलाइन या कैशलेस लेनदेन ही किया जाएगा। पुराने मेट्रो कार्ड के अलावा कस्टमर केयर सेंटर से नए स्मार्ट कार्ड खरीदे जा सकेंगे। पहले ही ऑटो पे एप के जरिये स्मार्ट कार्ड खरीदने और टॉप अप की सुविधा दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरी हो तो ही मेट्रों में सफर करें। अपने साथ कम से कम सामान रखें। ताकि यात्रा के दौरान किसी को परेशानी न हो। 
-कैलाश गहलोत, परिवहन मंत्री, दिल्ली सरकार

जरूरी होने पर ही पीक आवर्स में करें सफर  

नए मानदंडों के पालन के लिए ट्रैवल पैटर्न में बदलाव के सुझाव भी दिए गए हैं। यानि पीक आवर्स में सुबह के काम को कुछ देर के लिए टाला जा सकता है। समय की जरूरत और संक्रमण से बचाव को देखते हुए डीएमआरसी ने ‘ब्रेक द पीक’ को अपनाने की अपील की है। इसके तहत पीक आवर्स में एक साथ अधिक यात्रियों की बजाय टुकड़ों में सफर करें। इससे सुबह या शाम के वक्त मेट्रो में अधिक भीड़ नहीं होगी और नियमित अंतराल पर यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा।

1000 अतिरिक्त कर्मी-अधिकारी रहेंगे तैनात
मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न आए और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए करीब 1000 अधिकारियों और कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। एहतियातों का पालन न करने पर यात्रा करने से भी रोका जा सकता है। 

इनका रखें ध्यान
मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना जरूरी होगा।
हैंड सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही सफर का मौका मिल सकेगा। 
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। 
कोच में एक सीट छोड़कर बैठना होगा। स्टेशन परिसर में भी चिन्हित स्थानों पर खड़े रहना होगा।
अधिक भीड़ न हो इसके लिए प्रवेश या निकास के लिए एक-दो गेट ही खोले जाएंगे।
सफर से पहले दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट देख लें ताकि बंद स्टेशनों की जानकारी मिल जाए। 
सोशल मीडिया के जरिये भी यात्रियों को बंद स्टेशनों की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed