{"_id":"6316a0148b014a2c127f2b53","slug":"delhi-mason-dies-in-suspicious-condition-in-sangam-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: संगम विहार में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत, सड़ी-गली अवस्था में घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: संगम विहार में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत, सड़ी-गली अवस्था में घर में मिला शव
Tue, 06 Sep 2022 06:49 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 06 Sep 2022 06:49 AM IST
सार
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजमिस्त्री मुकेश एफ-1/84 में फरीदाबाद निवासी मुकेश शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। वह एक सप्ताह पहले ही किराए पर रहने आया था। सोमवार सुबह घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
राजमिस्त्री का मिला शव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले के संगम विहार इलाके में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। शव सड़ी-गली अवस्था में घर में मिला। शव किस तरह सड़-गल गया था कि ये पता लगाना मुश्किल था कि राजमिस्त्री की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
शव पर कीड़े पड़ गए थे। पुलिस हत्या के कोण से भी जांच कर रही है। संगम विहार पुलिस ने राजमिस्त्री मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है और उसके परिजनों के बारे में पता करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजमिस्त्री मुकेश एफ-1/84 में फरीदाबाद निवासी मुकेश शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। वह एक सप्ताह पहले ही किराए पर रहने आया था। सोमवार सुबह घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो मुकेश का शव सड़ी-गली अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ था। घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे। संगम विहार पुलिस हत्या समेत सभी कोणों से जांच कर रही है।