फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mangolpuri area Fire breaks out at shoe factory

दिल्ली: मंगोलपुरी के दो फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 22 गाडियों ने तीन घंटे में पाया काबू, सारा सामान जलकर राख

Mon, 27 Dec 2021 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 11:35 AM IST
सार

मंगोलपुरी में एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
Delhi  Mangolpuri area Fire breaks out at shoe factory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी इलाके में सोमवार सुबह रबड़ की एक फैक्टरी में आग लग गई। देखते-देखते आग बराबर वाली फैक्टरी में फैल गई। आग लगते ही फैक्टरी में काम करने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की 22 गाडियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन फैक्टरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मंगोलपुरी थाना पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे दमकल विभाग को टी ब्लॉक मंगोलपुरी में स्थित दो फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। दो मंजिला एक फैक्टरी में रबड़ मैट बनाने का काम चल रहा था। वहीं उसके पड़ोस में स्थित एक मंजिला फैक्टरी में प्लास्टिक दाना और घड़ी का फ्रेम बनाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने देखा कि आग भूतल से शुरू होकर उपर की मंजिल में फैल चुकी है। दमकलकर्मियों ने इलाके की बिजली को काटकर आग बुझाने में जुट गए। 22 गाड़ियों की मदद से करीब 12 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed