फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man left job on being transferred to UP starts vehicle theft arrested

यूपी ट्रांसफर करने से नाराज होकर छोड़ी नौकरी, बन गया वाहन चोर, ऐसे करता था पार्क

Tue, 01 Oct 2019 09:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Oct 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi man left job on being transferred to UP starts vehicle theft arrested
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली की अमर कॉलोनी थाना ने फ्रीलांस सेल्स एग्जीक्यूटिव संदीप तलवार (44) को गिरफ्तार कर चोरी की वैगनआर कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल और तीन स्कूटी बरामद की हैं। वह अपने इस्तेमाल के लिए वाहन चोरी करता था। इसके बाद वह उन्हें लाजपत नगर व अमर कॉलोनी में पार्क कर देता था।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, एसीपी कालकाजी गोविंद शर्मा की देखरेख वाली अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अनंत गुंजन की विशेष टीम ने एक सूचना के बाद रिंग रोड पर मेट्रो अस्पताल के पास पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


एएसआई रूप सिंह की टीम ने वैगनआर कार को रोक चालक लाजपत नगर-4 निवासी संदीप तलवार से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने बताया कि कार उसने अमर कॉलोनी इलाके से नवंबर, 2018 में चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वसंत कुंज स्थित मॉल में एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव था। कंपनी ने उसे उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और फ्रीलांस सेल्स एग्जीक्यूटिव बन गया। वह अपने इस्तेमाल के लिए वाहन चोरी करता था। चोरी की कार व दुपहिया की नंबर प्लेट बदलकर वह इन्हें चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed