फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man killed by mobile snatchers thrown on railway track, now accused arrested

अपने छिने हुए फोन की तलाश में पहुंच गया रेलवे ट्रैक, बदमाशों ने हत्या कर फेंका ट्रेन के नीचे

Sat, 15 Dec 2018 09:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Dec 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
delhi man killed by mobile snatchers thrown on railway track, now accused arrested
- फोटो : pexels.com

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने विवेक विहार रेलवे स्टेशन के पास लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की हत्या करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों में एक नाबालिग है।

विज्ञापन


आरोपियों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसे हादसा दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। ट्रेन के चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान झिलमिल निवासी प्रदीप, शाहदरा निवासी आकाश और राजीव कैंप निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई। 16 सितंबर को पुलिस को विवेक विहार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान मेरठ निवासी समद (19) के रूप में हुई थी।  4 दिसंबर को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर थाना प्रभारी विमल कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की।  समद नौकरी का साक्षात्कार देने के लिए बरेली जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed