{"_id":"5f71c64268be4160921624b1","slug":"delhi-man-beaten-to-death-in-front-of-his-13-year-old-son-for-just-20-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सिर्फ 20 रुपये के विवाद में बेटे के सामने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सिर्फ 20 रुपये के विवाद में बेटे के सामने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Mon, 28 Sep 2020 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
बुराड़ी में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आज के दौर में इंसान की जान की कीमत पैसों से कहीं ज्यादा सस्ती हो गई है शायद इसीलिए 20 रुपये जैसी छोटी रकम के लिए देश की राजधानी में एक बेटे के सामने उसके पिता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें बुराड़ी इलाके में एक शख्स की 20 रुपये के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और यह सब उसके 13 साल के मासूम बेटे के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार रूपेश बंसल(38) अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ बुराड़ी के संतनगर में रहते थे।
विज्ञापन
रूपेश रात में बाल कटाने सैलून गए थे। इसके बाद जाते वक्त सैलून वाले संतोष ने 50 रुपये मांगे तो रूपेश ने उसे 30 रुपये ही दिए और कहा कि बाकी पैसे बाद में देगा। लेकिन 20 रुपये के लिए छोटी सी बात इतने बड़े विवाद में बदली कि संतोष और उसके भाई सरोज ने दुकान में रखी प्लास्टिक की पाइप से रूपेश की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन दोनों ने रूपेश को इतना पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार इस वीडियो में एक बच्चा अपने पिता को बचाने की बहुत कोशिश कर रहा है लेकिन आरोपी रूपेश को पीटते ही जा रहे हैं। इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि लोग वहां मूकदर्शक बने रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।