फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lt Governor VK Saxena sent a legal notice to AAP leaders

LG vs AAP: उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस, छवि खराब करने और फेक न्यूज फैलाने का लगाया आरोप

Mon, 05 Sep 2022 06:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

 आप नेताओं ने इस पर अगले 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन
Delhi Lt Governor VK Saxena sent a legal notice to AAP leaders
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। आप नेताओं के आरोपों को झूठा और मानहानि के योग्य मानते हुए उपराज्यपाल ने यह फैसला लिया। नोटिस में कहा गया है कि उपराज्यपाल की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। कानूनी नोटिस में अगले 48 घंटे में आप नेताओं से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को अधिवक्ता बानी दीक्षित के माध्यम से आम आदमी पार्टी व पार्टी नेता आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, जैस्मीन शाह के खिलाफ झूठे, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के मामले में कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि उपराज्यपाल की छवि खराब करने के लिए फर्जी खबरें चलवाई गईं और इसका प्रचार किया गया। नोटिस भेजने के पहले भी उपराज्यपाल ने कहा था कि अगले कुछ दिनों में मुझ पर व मेरे परिवार पर निराधार व्यक्तिगत हमले किए जाते हैं तो आश्चर्य नहीं होगा।
विज्ञापन

नोटिस में देशभर में खादी की बिक्री के आंकड़े को आधार बना कर कहा गया है कि यह सोच से परे है कि 1400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आंकड़ा आम आदमी पार्टी के पास कहां से आया। उपराज्यपाल पर आरोप लगाना आम आदमी पार्टी के नेताओं की भ्रष्टाचार में संलिप्तता के साथ ही दिल्ली सरकार की विफलता को दर्शाता है। मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उपराज्यपाल पर आरोप लगाया गया है। 
 

कानूनी नोटिस दिल्ली सरकार की अनियमितताओं को भी उजागर किया गया है। नोटिस में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी व्यक्तियों को निर्देश देने को कहा गया है कि वे झूठे, मानहानी वाले, दुर्भावनापूर्ण और निराधार बयान फैलाने और प्रसारित करने से दूर रहें। बीते सप्ताह आप विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल पर 1400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। पाठक ने कहा था कि बतौर खादी ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष रहते हुए उपराज्यपाल ने नोटबंदी के दौरान घोटाला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed