फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi lockdown red yellow green zone district list latest updates coronavirus

Lockdown in Delhi : यहां जानें दिल्ली के सभी जिलों की स्थिति, आपका इलाका किस जोन में?

Sat, 02 May 2020 12:36 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
delhi lockdown red yellow green zone district list latest updates coronavirus
delhi lockdown - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से चलते गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगा। स्थिति पर नजर रखने और उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देश  के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की श्रेणी में बांटा है। 

विज्ञापन


ऐसे में आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किस जोन में रहते हैं। यहां हम आपको बताएंगे दिल्ली के सभी 11 जिलों की स्थिति यानी दिल्ला का कौन-सा जिला किस जोन में आता है।
विज्ञापन


दिल्ली में 11 जिले हैं : नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, साउथ- ईस्ट , नॉर्थ-ईस्ट, साउथ वेस्ट, नॉर्थ वेस्ट, शाहादरा और नई दिल्ली। सभी जिलों की स्थिति जानने के लिए नीचे क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानें दिल्ली का कौन-सा जोन किस श्रेणी में 

जिला         श्रेणी
नॉर्थ रेड जोन 
साउथ रेड जोन 
ईस्ट रेड जोन 
वेस्ट रेड जोन 
सेंट्रल रेड जोन 
साउथ- ईस्ट  रेड जोन 
 नॉर्थ-ईस्ट रेड जोन 
 साउथ वेस्ट रेड जोन 
 शाहादरा  रेड जोन 
नई दिल्ली  रेड जोन 
 नॉर्थ वेस्ट रेड जोन 

 

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3738 हुई

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 223 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी में बीते छह दिन में तीसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 

राहत की खबर यह है कि 73 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चॉर्ज कर दिया गया। दिल्ली में कोरोना से अब तक 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो चुकी है। जबकि 1167 संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी 2510 एक्टिव केस हैं। इनमें से 869 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 49 आईसीयू पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। 

वहीं 767 मरीज दिल्ली में कोविड केयर सेंटर में और 149 कोविड मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं। दिल्ली के 11 जिलों में 99 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। यहां अब तक 383 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed