फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi liquor scam case Raghav Chadha's name appeared in ED's supplementary charge sheet

Delhi Liquor Policy : घोटाले में राघव चड्ढा का उछला नाम, उन्होंने रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया

Tue, 02 May 2023 03:49 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 May 2023 03:49 PM IST
सार

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अब आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा का भी नाम होने की बात कही जा रही है। हालांकि उन्होंने इस बात का खंडन किया है। 

विज्ञापन
delhi liquor scam case Raghav Chadha's name appeared in ED's supplementary charge sheet
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अब आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा का नाम आने की बात कही जा रही है। ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में इस बात की जानकारी दी गई है कि सिसोदिया के पूर्व सचिव सी अरविंद ने जांच एजेंसी को बताया था कि मनीष सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में राघव चड्ढा मौजूद थे। हालांकि, चार्जशीट में राघव चड्ढा को आरोपी नहीं बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद ने इस तरह के आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया है और कहा कि कुछ मीडिया संस्थान तथ्यात्मक रूप गलत जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस चार्जशीट के हवाले से कहा जा रहा है कि मनीष सिसोदिया के आवास पर पंजाब सरकार के एसीएस वित्त, आबकारी आयुक्त वरुण रूजम, एफसीटी और पंजाब आबकारी के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें विजय नायर के अलावा राघव चड्ढा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ईडी की किसी भी जांच में मेरा नाम नहीं: चड्ढा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित ईडी की जांच में नाम आने को राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने कहा कि ईडी या किसी भी एजेंसी की जांच में उनका नाम आरोपी, संदिग्ध व्यक्ति या गवाह के तौर पर नहीं है। उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठी खबर फैलाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत खबर फैलाना बंद किया जाए। ऐसा नहीं करने पर वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।




चड्ढा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में न्यूज चैनलों, अखबारों और वेबसाइट्स पर चल रहीं खबरों को गलत बताया। उनका नाम ईडी की किसी भी शिकायत में आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति के तौर पर नहीं है। बतौर गवाह भी उनका नाम नहीं है। इसके बावजूद सुबह से न्यूज चैनलों के जरिए देशभर में प्रचार किया जा रहा कि ईडी ने चार्जशीट में आरोपी के तौर पर नाम शामिल कर कोर्ट में दायर किया है। एक साल से चल रही जांच पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इसका मकसद केवल आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को खत्म करना है, क्योंकि उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी बढ़ती जा रही है। भाजपा जानती है कि उसका कोई काल है, तो सिर्फ केजरीवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed