फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Policy Case cm arvind kejriwal press conference before ed summons enquiry

Delhi: निगम कर्मियों के पक्का होने पर सीएम ने दी बधाई, बोले- हमने पूरा किया वादा, त्योहारों की दीं शुभकामनाएं

Wed, 01 Nov 2023 01:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 01:28 PM IST
सार

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के पांच हजार सफाई कर्मियों के पक्के होने पर बधाई दी है। एमसीडी में दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है।

विज्ञापन
Delhi Liquor Policy Case cm arvind kejriwal press conference before ed summons enquiry
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों के पक्का होने पर बधाई दी और साथ ही दिल्ली वासियों को आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सफाईकर्मियों से किया वादा हमने पूरा किया है। नगर निगम में 5000 कच्चे सफाईकर्मियों को हमने पक्का कर दिया है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन

 

प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को एक एक खुशखबरी देने के लिए यहां आया हूं। बीते दिन एमसीडी सदन की बैठक हुई। जिसमें पांच हजार सफाईकर्मियों को पक्का किया गया। जनवरी से लेकर अभी तक हमारी सरकार छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है। कच्चे कर्मचारियों की नौकरी का कुछ पता नहीं था। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी। इन लोगों का शोषण हो रहा था। सफाई कर्मचारियों की मांग रहती थी कि उन्हें पक्का किया जाए। अब हमने अपना वादा पूरा किया है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने आने वाले त्योहारों की भी शुभकामनाएं दीं। दिवाली आने वाली है और यह घोषणा सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को किया पक्का
निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ प्रेसवार्ता कर कहा कि विपक्ष ने सदन की बैठक शुरू होने से पहले हंगामा किया। इसके बावजूद जनहितैषी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। निगम स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब वर्ग के बच्चों को यूनिफाॅर्म के लिए 1100 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे।

सदन में लाए गए सभी प्रस्ताव से दिल्ली की जनता और निगम के कर्मचारियों को राहत मिलेगी। मेयर ने कहा कि निगम के प्रिंसिपल को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज जैसे विश्वविद्यालयों में भेजा जाएगा। इससे स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। 58 में से 54 प्रस्ताव पास किए गए। तीन प्रस्ताव को स्थगित व एक को अस्वीकार किया गया। इन सभी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और फिर इन्हें पास किया जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस मॉडल मॉडल की शुरुआत एमसीडी में भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed