फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Case Delhi CM Arvind Kejriwal sent his reply to ED

Delhi Liquor Case: दिल्ली सीएम ने ईडी को भेजा जवाब, 'आप' बोली- भाजपा का मकसद केजरीवाल की गिरफ्तारी

Thu, 18 Jan 2024 03:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 18 Jan 2024 03:08 PM IST
सार

एक तरफ आम आदमी पार्टी ईडी के समन को गैर कानूनी बता रही है तो वहीं भाजपा ने कहा कि केजरीवाल गिरफ्तार से डर रहे हैं। क्योंकि इस कथित शराब घोटाले के वहीं मुख्य साजिशकर्ता हैं।

विज्ञापन
Delhi Liquor Case Delhi CM Arvind Kejriwal sent his reply to ED
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी घोटाले मामले में चौथे समन पर भी ईडी को जवाब भेजा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा का मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना है। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी ने लिखा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं, फिर समन और गिरफ्तारी क्यों? भ्रष्ट नेता भाजपा में चले जाते हैं, उनके मामले बंद कर दिये जाते हैं। हमने भ्रष्टाचार नहीं किया, हमारा कोई नेता भाजपा में नहीं जाएगा।

विज्ञापन


ईडी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को 18 जनवरी को पेश होने के संबंध में समन भेजा था। मुख्यमंत्री इससे पहले आए ईडी के तीन समन पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। उन्होंने तीनों बार ईडी को लिखित में जवाब भेजकर उसके समन को गैर कानूनी करार दिया। उन्होंने तीनों बार कहा कि ईडी के समन में उनको तलब करने का कारण स्पष्ट नहीं है। वह जब अपनेे समन में स्थिति स्पष्ट कर देगी तब वह उसके समक्ष पेश होेनेे के बारे में विचार करेंगे। उन्होंने पिछली बार ईडी से लिखित में सवाल भेजने का भी सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बोला हमला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'ईडी ने अरविंद केजरीवाल को चौथा समन भेजा था और उनसे पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अरविंद केजरीवाल डर गए? अब आप जान गए हैं कि कौन आरोपी सलाखों के पीछे है। उन्होंने 'कट्टर ईमानदार' कहा था और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह सलाखों के पीछे हैं। कहना गलत नहीं होगा शराब घोटाले का सरगना ईडी से अपना समन वापस लेने के लिए कह रहा है। वह ईडी से सवाल कर रहा है, अगर अराजकता का कोई उदाहरण है, जिसके डीएनए में अराजकता है, वह अरविंद केजरीवाल हैं।'




आतिशी का भाजपा को जवाब
दिल्ली मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि 2024 के चुनाव प्रचार को रोकने के लिए यह समन जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी पार्टी सीबीआई और ईडी के जरीए लोकसभा चुनाव में लड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के चुनाव प्रचार को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। केजरीवाल को चौथी बार जांच एजेंसी ईडी ने समन जारी किया है। भाजपा कैसे जानती है कि ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जब ईडी नहीं जानती है तो केजरीवल को एक आरोपी के तौर पर बुलाया जा रहा है या विटनेस के तौर पर बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed