फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG VK Saxena rejects Delhi CM Arvind Kejriwal s Singapore visit proposal

बढ़ेगी तल्खी: सिंगापुर नहीं जा पाएंगे सीएम केजरीवाल, इस सलाह के साथ एलजी का इनकार, सिसोदिया हुए हमलावर

Thu, 21 Jul 2022 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 04:52 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की इजाजत नहीं मिली है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दौरे के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। अब दिल्ली में एलजी और सीएम की तल्खी बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर निशाना भी साधा है।

विज्ञापन
Delhi LG VK Saxena rejects Delhi CM Arvind Kejriwal s Singapore visit proposal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने के प्रस्ताव को वापस कर दिया है। इस प्रस्ताव में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिंगापुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति मांगी थी। उपराज्यपाल ने सलाह दी है कि प्रथम दृष्टया यह मेयर का सम्मेलन है, जोकि मुख्यमंत्री के शामिल होने के अनुरूप नहीं है। एलजी के इनकार के बाद अब मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय को मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मंजूरी मिलेगी क्योंकि यह यात्रा विश्व के शहरों के सम्मेलन में भारत को गौरवान्वित करेगी।

विज्ञापन

यह ओछी राजनीति है- मनीष सिसोदिया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति न मिलने से आम आदमी पार्टी में गुस्सा दिख रहा है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हमला बोलते हुए कहा कि ओछी राजनीति के तहत अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सिंगापुर दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। केजरीवाल ने केंद्र से इजाजत न मिल पाने को पूरी तरह सियासी बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके सिंगापुर दौरे से विदेशों में देश का नाम बढ़ेगा। केजरीवाल की सलाह है कि पार्टीबाजी छोड़ सबको एकजुट होकर देश की तरक्की की बात करनी चाहिए।

विज्ञापन

केजरीवाल के मुताबिक, सिंगापुर में हो जा रहे सम्मेलन में दुनिया भर के बड़े-बड़े नेता आएंगे। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो क्रांति हुई है और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में जो तरक्की हुई है, उस दिल्ली मॉडल के बारे में वहां पर प्रस्तुत करने के लिए सिंगापुर की सरकार ने विशेष तौर पर बुलाया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता दिल्ली मॉडल के बारे में सुनेंगे। इससे देश का गौरव बढ़ेगा और इससे देश का नाम होगा। दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed