फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG VK Saxena approved to build new police station at Bijwasan railway station

Delhi: बिजवासन रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया पुलिस स्टेशन, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी; 1.5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Wed, 19 Jun 2024 07:36 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Jun 2024 07:36 PM IST
सार

बिजवासन रेलवे स्टेशन पर एक नया पुलिस स्टेशन बनने वाला है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी अनुमति दे दी है। यह पुलिस स्टेशन लगभग 1.5 लाख लोगों की आबादी को सुविधाएं प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
Delhi LG VK Saxena approved to build new police station at Bijwasan railway station
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बिजवासन रेलवे स्टेशन पर एक नया पुलिस स्टेशन बनाने की अनुमति दे दी है। यह पुलिस स्टेशन लगभग 1.5 लाख लोगों की आबादी को सुविधाएं प्रदान करेगा। राजनिवास के अधिकार ने बताया कि नए पुलिस स्टेशन का निर्माण दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन की मौजूदा सीमाओं के पुनर्गठन के बाद किया जा रहा है।

विज्ञापन


वर्तमान में, दिल्ली छावनी रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में 13 रेलवे स्टेशन हैं। हालांकि, बिजवासन में नए पुलिस स्टेशन के निर्माण के बाद 13 रेलवे स्टेशनों में से तीन रेलवे स्टेशन पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर और बिजवासन, जिनकी कुल लंबाई लगभग नौ किलोमीटर है, इसके अधिकार क्षेत्र में आएंगे। राज निवास के अधिकारियों ने कहा कि दोनों रेलवे पुलिस स्टेशन दिल्ली छावनी और बिजवासन सब-डिवीजन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के तहत काम करेंगे।
विज्ञापन


नई पुलिस क्षेत्र में रहने वाली लगभग 1.5 लाख आबादी की जरूरतों को पूरा करेगी। बिजवासन रेलवे स्टेशन के जल्द ही चालू होने की उम्मीद है, क्योंकि इसका निर्माण कार्य जोरों पर है। एक बार पूरी तरह से चालू होने के बाद, यह एक मेगा टर्मिनल के रूप में उभरेगा। यह रेलवे स्टेशन आईजीआई हवाई अड्डे के करीब है और कई लंबी दूरी की ट्रेनें यहीं से शुरू और समाप्त होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव आवाजाही के लिए रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ यात्रियों को भी सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता होगी। रेलवे पुलिस स्टेशन के लिए जनशक्ति और अन्य संसाधन दिल्ली पुलिस के मौजूदा संसाधनों से पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed