दिल्ली LG का केजरीवाल पर तंज: 'कुछ लोग IIT से डिग्री लेने के बाद भी अशिक्षित रह जाते हैं, यह बात साबित हो गई'
दिल्ली सरकार हर दिन प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठा रही है। कभी जेल में बंद मनीष सिसोदिया पत्र लिखकर सवाल उठाते हैं तो कभी राज्यसभा सांसद संजय सिंह व राघव चड्ढा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनिवास व दिल्ली सचिवालय के बीच एक बार फिर शब्दों के तीखें बाण चले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर उठाए गए सवाल पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है।
उन्होंने कहा है कि कभी भी किसी को अपनी डिग्री पर गुमान नहीं होना चाहिए, क्योंकि डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं। शिक्षा वही है, जो आपका ज्ञान और आपका व्यवहार दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि यह बात साबित हो गई है कि कुछ लोग आईआईटी से डिग्री लेने के बाद भी अशिक्षित रह जाते हैं।
दिल्ली सरकार हर दिन प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठा रही है। कभी जेल में बंद मनीष सिसोदिया पत्र लिखकर सवाल उठाते हैं तो कभी राज्यसभा सांसद संजय सिंह व राघव चड्ढा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इस पर ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जवाब देकर रविवार को करारा हमला किया है और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आईआईटी की डिग्री लेने वाले ही अशिक्षित रह जाते हैं।
उधर, प्रधानमंत्री के डिग्री को लेकर एक वीडियो भी भाजपा ने जारी किया है। जिसमें समाज के सभी तबके के लोग कार्टून कैरेक्टर में यह बोलते दिख रहे हैं कि डिग्री पर सवाल उठाने वाले ही असल में अनपढ़ हैं। इस वीडियो में मुख्यमंत्री का कार्टून कैरेक्टर को अनपढ़ प्रधानमंत्री वाला पोस्टर चिपकाते दिखाया गया है। फिर दूसरे कैरेक्टर डॉक्टर, अर्थशास्त्री, मंदिर का पुजारी यह कहता दिख रहा है कि कोरोना काल में वैक्सीन का इंतजाम कर जान बचाने वाला, फाइव ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य निर्धारित कर बेहतर अर्थव्यवस्था देने वाला, रक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने वाले पीएम को अनपढ़ बताने वाला असल में वो अनपढ़ है, 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर बनवाने वाले के भावना को नहीं समझने वाला अनपढ़ है।
प्रधानमंत्री के हर दिन दो कॉलेज खोलने वाले पर सवाल उठाने वाला असल में वह अनपढ़ है। दलितों के निस्वार्थ भाव से पैर धोने वाले पर राजनीति करने वाला अनपढ़ है। सभी कार्टून कैरेक्टरों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के अंत में दिखाया गया है कि अब आप ही सोचिए अनपढ़ कौन है।