फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : LG Saxena inaugurates 22 development projects in 18 villages

Delhi : उपराज्यपाल ने 18 गांवों में 22 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम की भी शुरुआत

Thu, 05 Sep 2024 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 05:48 AM IST
सार

इसमें स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ सड़कों के सुधार, सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, श्मशान घाट निर्माण समेत दूसरे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस दौरान एलजी ने ड्रोन प्रशिक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम नमो ड्रोन दीदी भी शुरू किया। 
 

विज्ञापन
Delhi : LG Saxena inaugurates 22 development projects in 18 villages
विकास परियोजनाओं का अनावरण करते एलजी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली ग्रामोदय अभियान (डीजीए) के तहत दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के 18 गांवों में 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।  इसमें स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ सड़कों के सुधार, सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, श्मशान घाट निर्माण समेत दूसरे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस दौरान एलजी ने ड्रोन प्रशिक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम नमो ड्रोन दीदी भी शुरू किया। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली ग्रामोदय अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांवों को विकसित करने और शहरों के बराबर सुविधाएं बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसी दिशा में दिल्ली के दूसरे हिस्सों की तरह इसके सभी गांवों को भी विकसित करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही अनधिकृत कॉलोनियों में भी सड़क, नालियों, सीवर और पानी की समस्याओं को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाएंगे। इस दौरान बताया गया कि अब तक दिल्ली ग्रामोदय अभियान में 508 करोड़ रुपये के 552 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इनमें डीडीए के पास 78 प्रोजेक्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नजफगढ़ के गांवों के लिए मोबाइल दंत वैन सेवा शुरू
नजफगढ़ के गांवों के लिए एक मोबाइल दंत वैन सेवा शुरू की गई है। मौलाना आजाद डेंटल कॉलेज और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, आईपीयू के सहयोग से शुरू इस वैन का उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उद्घाटन किया। आईपीयू कुलपति प्रो डॉ महेश वर्मा ने बताया कि यह वैन शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेगी। वहीं ड्रोन दीदी कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed