फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG najeeb jung gives budget speech in delhi assembly

बजट के लिए केजरीवाल ने खोजा नया तरीका

Tue, 24 Feb 2015 09:07 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi LG najeeb jung gives budget speech in delhi assembly

आम आदमी पार्टी न सिर्फ सरकार बल्कि बजट में भी आम जनता को शामिल करना चाहती है। एलजी नजीब जंग के बजट भाषण पर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार दिल्ली की जनता से पूछ कर ही बजट बनाएगी और इसके बाद ही उसे सदन में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही दिल्ली में बिजली समस्या के समाधान पर सरकार केजरीवाल ने कहा कि सरकार जल्दी ही इस मामले पर वाइट पेपर लाएगी। अधिकारी जनता के समस्याओं के समाधान में ज्यादा कारगर भूमिका निभा सकें इसके लिए भी केजरीवाल ने एक रणनीति बना रखी है।
विज्ञापन


सदन में केजरीवाल ने कहा कि अधिकारी की नियुक्ति से पहले सरकार उनसे एक प्लान मांगेगी और उसके आधार पर ही उनकी नियुक्ति की जाएगी।

हालांकि इस दौरान दिल्ली पुलिस को राज्य सरकार के नियंत्रण में लाने और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात भी अरविंद केजरीवाल ने दोहराई और कहा कि इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बहुमत के लिए ‌दिया जनता का धन्यवाद

Delhi LG najeeb jung gives budget speech in delhi assembly

आप सरकार की दूसरी पारी के पहले बजट सत्र की शुरूआत करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को विधानसभा में बजट अभिभाषण दिया।

भाषण की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने सरकार को भारी और स्पष्ट बहुमत दिया है जो विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।

एलजी ने सरकार के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरी सरकार पारदर्शिता को आधार बनाकर अपना काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जनता के साथ और जनता के लिए काम करना चाहती है।

पूर्ण राज्य का दर्जा चाहती है आप सरकार

Delhi LG najeeb jung gives budget speech in delhi assembly

एलजी नजीब जंग ने अपने अभिभाषण में आप सरकार की मंशा को दोहराते हुए कहा कि सरकार पूर्ण राज्य का दर्जा चाहती है। दिल्ली के लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है।

एलजी ने बताया कि उनके सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को पूरी ईमानदारी से सभी सेवाएं प्राप्त हों और वो सभी को मिलें। एलजी ने दिल्ली की जनता को सरकार की ओर से बेहतर सुविधा पहुंचाने का भरोसा दिया।

एलजी ने आगे कहा कि ‌महिला सुरक्षा मुख्य मुद्दा है। इसके साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्माण और त्वरित कार्यवाही की भी बात कही। दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली को वाई-फाई से लैस डिजिटल राजधानी बनाने की भी बात दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed