फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena orders checking of vehicles on Delhi borders

Delhi Elections: दिल्ली की सीमा पर वाहनों की जांच के आदेश, LG ने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

Sat, 28 Dec 2024 05:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 05:03 PM IST
सार

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब से बड़ी मात्रा में नगदी आ सकती है। उम्मीद है कि इसे लेकर दिल्ली पुलिस आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर छापेमारी करेगी।

विज्ञापन
LG VK Saxena orders checking of vehicles on Delhi borders
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब से बड़ी मात्रा में नगदी आ सकती है। उम्मीद है कि इसे लेकर दिल्ली पुलिस आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर छापेमारी करेगी। दरअसल, पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नई दिल्ली से कांग्रेस के प्रस्तावित उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एलजी को शिकायत दी है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार विभिन्न स्थानों से दिल्ली में नकदी (करोड़ों में) स्थानांतरित कर रही है। उन्होंने मांग रखी कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के डीजीपी को राज्य सरकार पंजाब से निजी कारों के बारे में सतर्क रहने के लिए आगाह करे। एलजी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए माना कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव जल्द ही होने की संभावना है। चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह के अवैध धन का उपयोग हो सकता है।
विज्ञापन


एलजी ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। एलजी ने आदेश दिया कि पुलिस आयुक्त सीमा पर ऐसे वाहनों की जांच करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के डीजीपी को भी इस बारे में जागरूक करें। उन्होंने मुख्य सचिव को इस मामले के बारे में विस्तार से मुख्य निर्वाचन कार्यालय, दिल्ली के संज्ञान में लाएं। आने वाले दिनों में इस मामले में सतर्कता बरती जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed