फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi landfill sites According to a DPCC report dumping of waste at landfill sites is increasing

Delhi: लैंडफिल साइटों पर बढ़ रहा कचरे का भार, एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन 54 फीसदी साइटों पर पहुंच रहा कूड़ा

Fri, 26 Aug 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Aug 2022 11:11 PM IST
सार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने अपनी रिपोर्ट में प्रतिदिन 54 फीसदी कूड़ा पहुंचने की बात कही है। ऐसे में बीते वर्ष के मुकाबले लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाले कूड़े की मात्रा में 800 टन से अधिक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Delhi landfill sites According to a DPCC report dumping of waste at landfill sites is increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी की सूरत बदरंग करने वाले कूड़े तीन पहाड़ों पर भार बढ़ रहा है। इस संबंध में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने अपनी रिपोर्ट में प्रतिदिन 54 फीसदी कूड़ा पहुंचने की बात कही है। ऐसे में बीते वर्ष के मुकाबले लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाले कूड़े की मात्रा में 800 टन से अधिक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल, मई में उपराज्यपाल ने कूड़े के पहाड़ का दौरा कर कचरे की समस्या को खत्म करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।  निगम ने लोगों से अपील करते हुए मलबा व विध्वंस और निष्क्रियता का उपयोग निजी तौर पर करने के लिए पेशकश की थी। निगम का कहना था कि लोग दूसरी जगहों से इसके लिए 500 रुपये से 700 रुपये प्रति मीट्रिक टन का भुगतान करते हैं, हालांकि निगम से यह लेने के लिए उन्हें सिर्फ ट्रक का किराया देना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद निगम को 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ था। वहीं, डीपीसीसी की रिपोर्ट कहती है कि प्रतिदिन दिल्ली से निकलने वाला 54 फीसदी कूड़ा इन तीनों पहाड़ पर पहुंच रहा है। निगम ने मार्च 2024 तक गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ो को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, भलस्वा लैंडफिल साइट के लिए यह लक्ष्य दिसंबर 2023 व ओखला लैंडफिल साइट के लिए 2023 का लक्ष्य निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed