फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi kirti nagar businessman shot dead by assailants looted 20 lakh probe on accuse arrest

20 लाख लूटने की कोशिश का किया विरोध, लोहा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Apr 2019 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
delhi kirti nagar businessman shot dead by assailants looted 20 lakh probe on accuse arrest
कीर्तिनगर में लोहा कारोबारी की हत्या - फोटो : ani

कीर्तिनगर में सोमवार रात 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर लोहा कारोबारी के कार चालक को भी गोली मारकर घायल कर 20 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हैं।

विज्ञापन


मानसरोवर गार्डन निवासी आनंद अग्रवाल का नारायणा इलाके में लोहे का कारोबार  है। परिवार में पत्नी व 22 साल की बेटी है, अमेरिका में काम करती है। सोमवार रात काम खत्म करने के बाद आनंद कार चालक सूरज के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कीर्तिनगर अंडरपास के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार रुकवाई और आनंद से रुपयों का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर गोलियां दाग दीं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। सूरज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed