फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Karol Bagh Building Collapsed Death of Aman who came to Delhi from Rampur to learn work

Karol Bagh Collapsed: परिवार संभालने घर से निकले 12 साल के अमन की मौत, पलक झपकते ही ऊपर गिरी इमारत

Thu, 19 Sep 2024 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:58 AM IST
सार

करोल बाग की तंग गलियों में हजारों अवैध कारखाने हैं। यहां बड़ी संख्या में रामपुर के खाता नगर गांव के आस-पास के लोग काम करते हैं। एक के बाद एक अपने परिचितों व रिश्तेदारों के सहारे यह यहां पहुंचे हैं। इनमें से एक अमन भी था।

विज्ञापन
Delhi Karol Bagh Building Collapsed Death of Aman who came to Delhi from Rampur to learn work
Karol Bagh Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोल बाग हादसे में जान गंवाने वाला 12 साल का अमन यूपी के रामपुर से काम सीखने दिल्ली आया था। उसके पिता नन्हे की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में अपने मामा उवैश के साथ वह कुछ दिन पहले दिल्ली चला आया।

विज्ञापन

 
गांव से दिल्ली के आते वक्त उसने अपनी मां को चिंता नहीं करने की बात कही थी। छोटी उम्र में ही उसने अपनी मां को ढांढ़स बंधाई थी कि वह मेहनत और लगन से काम सीखेगा और घर की सारी आर्थिक जरूरतें जल्द ही संभाल लेगा।

विज्ञापन

Delhi Karol Bagh Building Collapsed Death of Aman who came to Delhi from Rampur to learn work
अनस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, करोल बाग की तंग गलियों में हजारों अवैध कारखाने हैं। यहां बड़ी संख्या में रामपुर के खाता नगर गांव के आस-पास के लोग काम करते हैं। एक के बाद एक अपने परिचितों व रिश्तेदारों के सहारे यह यहां पहुंचे हैं। इनमें से एक अमन भी था। वह अपने मामा उवैश के साथ यहां आया था। अमन के परिवार में मां महफूजा और एक छोटी बहन है। उसकी मां गांव में खेतों में मजदूरी करती हैं। अपने इकलौते बेटे की मौत से महफूजा का रो रो कर बुरा हाल है।

Delhi Karol Bagh Building Collapsed Death of Aman who came to Delhi from Rampur to learn work
मृतक मोसिम, मुकीम और मुजीब - फोटो : अमर उजाला

हादसे में अपने दो भाईयों को गंवाने वाले मुईम फफक-फफक रोते हुए कहते हैं कि दस साल पहले बापा नगर में उनके बड़े भाई मुजीब आए थे। भाई को अकेला काम करता देख वह भाई मुकीम के साथ दो साल पहले यहां आए थे। रात में सभी भाईयों ने एक साथ खाना खाया। हादसे के वक्त धमाके की आवाज सुनाई दी। जब तक कुछ समझ पाते मकान के ऊपर का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। मलबे से आवाज आ रही थी, भाई बचा लो। वह तुरंत मलबे को हटाकर अपने भाईयों को खोजने लगे।

विज्ञापन

बाद में राहत बचाव कर रहे कर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों की सांसें चल रही थीं। शाम को अस्पताल में पता चला कि उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाला मोहसिन अपने दो भाई सनी व समीउल्हा के साथ रह रहा था।  घटना के समय तीनों भाई तीसरे मंजिल पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed