{"_id":"6896d3da24e3e22b8100fa9f","slug":"delhi-karawal-nagar-triple-murder-husband-killed-wife-and-two-daughters-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: करावल नगर में पति ने किया पत्नी और दो बेटियों का कत्ल, वारदात के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: करावल नगर में पति ने किया पत्नी और दो बेटियों का कत्ल, वारदात के बाद आरोपी फरार
Sat, 09 Aug 2025 03:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:40 PM IST
सार
दिल्ली में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करावल नगर में पति ने पत्नी और दो बेटियों को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी मकान में हुआ ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली तीन हत्याओं से दहल उठी। एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मार डाला। रक्षाबंधन के दिन हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर इलाके में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह लगभग 07:15 बजे करावल नगर पुलिस थाने में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को लगभग 28 वर्षीय एक महिला और उसकी लगभग 7 और 5 वर्ष की दो बेटियां अपने कमरे में मृत मिलीं। अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की।

Trending Videos
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। करवल नगर पुलिस थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। जांच जारी है।