{"_id":"5f1e9f22089db46edd27e92f","slug":"delhi-kapashera-mother-7-month-old-toddler-died-of-wall-collapse-house-owner-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बारिश में दीवार गिरने से गई थी मां और सात माह के बेटे की जान, मकान मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बारिश में दीवार गिरने से गई थी मां और सात माह के बेटे की जान, मकान मालिक गिरफ्तार
Mon, 27 Jul 2020 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में बुधवार को झुग्गी पर जिस मकान की दीवार गिरी थी, उसके मालिक ब्रह्म सिंह राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धारा होने के कारण उसे थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी सबीजुद्दीन पत्नी कारी, 7 माह के बेटे महबू और साली शायरा के साथ बिजवासन गांव में झुग्गी में रहता था। परिवार इलाके में कूड़ा बीनता था। बुधवार को तेज बारिश होने के दौरान पड़ोस के मकान की दीवार झुग्गी पर गिरी और कारी, महबू व शायरा उसमें दब गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस व दमकल कर्मियों ने तीनों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने कारी और महबू को मृत घोषित कर दिया। सबीजुद्दीन के बयान पर मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि नींव कमजोर होने और कोई पिलर नहीं होने की वजह से दीवार गिरी है।
विज्ञापन
