{"_id":"6a457b1feee66a9615095967","slug":"delhi-kala-jathedi-and-anuradha-chaudhary-become-parents-to-twin-daughters-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी बने जुड़वां बेटियों के माता-पिता, गैंगस्टर को चार घंटे की कस्टडी पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी बने जुड़वां बेटियों के माता-पिता, गैंगस्टर को चार घंटे की कस्टडी पैरोल
Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
सार
अदालत ने मानवीय आधार पर काला जठेड़ी को चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी, जिसके दौरान वह पुलिस सुरक्षा में अस्पताल पहुंचकर पत्नी और नवजात बेटियों से मिला।
विज्ञापन
गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी। FILE PIC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उनकी पत्नी अनुराधा चौधरी (लेडी डॉन) जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने हैं। अनुराधा ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए दो बेटियों को जन्म दिया। इस खुशी के मौके पर अदालत ने मानवीय आधार पर काला जठेड़ी को चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी, जिसके दौरान वह पुलिस सुरक्षा में अस्पताल पहुंचकर पत्नी और नवजात बेटियों से मिला। अदालत में दायर याचिका के अनुसार, अनुराधा की गर्भावस्था आईवीएफ प्रक्रिया से हुई थी, जिसकी पूर्व अनुमति सक्षम अदालत से ली गई थी।
विज्ञापन
काला जठेड़ी को गुरुग्राम लाया गया, पत्नी और नवजात जुड़वां बच्चियों से की मुलाकात
अवैध वसूली, हत्याओं समेत अन्य वारदातों में शामिल कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुग्राम लाया गया। उन्हें डीएलएफ फेज-3 के निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बच्चियों से मिलवाने के लिए यहां लाया गया। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक जठेड़ी अपनी पत्नी व बच्चियों के पास रहा।
विज्ञापन
गैंगस्टर काला जठेड़ी को गुरुग्राम लाने की ये कार्रवाई रोहिणी कोर्ट के आदेश पर हुई। कोर्ट में जठेड़ी के अधिवक्ता की ओर से याचिका दायर की गई थी। इसमें बताया गया कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने आईवीएफ प्रक्रिया कराई है। प्रसव के दौरान अनुराधा की तबियत बिगड़ी तो सी-सेक्शन डिलीवरी कराई गई और उसने गुरुग्राम के नीलकंठ अस्पताल में दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। पत्नी व बच्चियों से मिलने के लिए पेरोल मांगी गई। याचिका पर कोर्ट ने पहले अस्पताल और मेडिकल रिकार्ड की जांच कराई थी। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पत्नी और जुड़वा बच्चियों से मिलने के लिए चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी। उसे मानवीय आधार पर राहत दी गई।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में जठेड़ी को बुधवार सुबह लगभग पौने 12 बजे डीएलएफ फेस तीन के नीलकंठ अस्पताल लाया गया। यहां जठेड़ी ने पत्नी और नवजात जुड़वां बच्चियों से मुलाकात की। सुरक्षा में जठेड़ी के साथ आई दिल्ली पुलिस के अलावा गुरुग्राम पुलिस की टीम भी यहां मुस्तैद रही। लगभग ढ़ाई घंटे बाद दोपहर सवा 2 बजे जठेड़ी को पुलिस सुरक्षा में वापस ले जाया गया।
काला जठेड़ी सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, फिरौती, रंगदारी समेत 30 से अधिक गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसने पूर्व लेडी डाॅन अनुराधा चौधरी से 12 मार्च 2024 को दिल्ली में शादी की थी।