{"_id":"616f129e635445329b69f04b","slug":"delhi-jyoti-nagar-woman-sexually-assaulted-by-blackmailing-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ज्योति नगर में महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: ज्योति नगर में महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Oct 2021 12:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:17 AM IST
सार
महबूब से उसकी हल्की पहचान हुई। खुद सलमा और उसकी मां को उत्तराखंड के कलियर शरीफ जाना था। उन्होंने महबूब की टैक्सी मंगा ली। महबूब खुद टैक्सी लेकर आया। वहां घूमने के बाद 14 अक्तूबर को सभी एक होटल में रुक गए। आरोप है कि महबूब ने वहां पानी में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर सलमा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक टैक्सी चालक पीड़िता को ज्योति नगर के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने होटल के बाहर से ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि वह अपनी मां के साथ आरोपी की टैक्सी में उत्तराखंड के कलियर शरीफ गई थी। वहां रास्ते में एक होटल के अंदर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। उसी दौरान आरोपी ने इसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। अब उसके आधार पर ब्लैक कर रविवार को आरोपी महबूब ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया। ज्योति नगर थाना पुलिस ने आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (25)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सिकंदराबाद, बुलंदशहर में रहती है। पति से विवाद होने कारण पिछले करीब तीन साल से सलमा अपनी मां के साथ ही रह रही थी। सलमा ने बताया कि 20 दिन पूर्व वह अपने एक रिश्तेदार के घर राजनगर एक्सटेंशन आ गई। यहां रिश्तेदार का एक दोस्त फुरकान भी रहता था। सलमा पिछले दिनों फुरकान के साथ महबूब नामक शख्स की टैक्सी में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित दरगाह आई थी।
विज्ञापन
वहीं महबूब से उसकी हल्की पहचान हुई। खुद सलमा और उसकी मां को उत्तराखंड के कलियर शरीफ जाना था। उन्होंने महबूब की टैक्सी मंगा ली। महबूब खुद टैक्सी लेकर आया। वहां घूमने के बाद 14 अक्तूबर को सभी एक होटल में रुक गए। आरोप है कि महबूब ने वहां पानी में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर सलमा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने इसकी वीडियो भी बना ली। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
डर और बदनामी की वजह से सलमा व उसकी मां ने किसी को कुछ नहीं बताया। सलमा मां के साथ वापस गाजियाबाद लौट आई। यहां आने पर आरोपी महबूब ने उसे कॉल कर साथ चलने के लिए कहा। पीड़िता ने मना किया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। रविवार को आरोपी बाइक पर बिठाकर पीड़िता को दिल्ली के ज्योति नगर स्थित ईस्ट गोकलपुर के एक होटल में ले आया। यहां उसने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पीड़िता ने होटल के बाहर से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।