फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Justice granted on Covid death claim, orders to pay Rs 3 crore to family

Delhi: कोविड मौत के दावे पर मिला न्याय, परिवार को 3 करोड़ रुपये देने के आदेश... साथ में 6 फीसदी सालाना ब्याज

Sun, 18 Jan 2026 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 02:09 AM IST
सार

पीठ ने कंपनी को आदेश दिया कि वह 3 करोड़ रुपये की राशि पर क्लेम की तारीख से 6 फीसदी सालाना ब्याज दे।

विज्ञापन
Delhi: Justice granted on Covid death claim, orders to pay Rs 3 crore to family
demo - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की जिला उपभोक्ता अदालत ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को आदेश दिया है कि वह मृतक योगेश गुप्ता के परिवार को 3 करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान करे। यह क्लेम कंपनी ने यह कहते हुए पहले खारिज कर दिया कि योगेश ने अपनी पुरानी बीमारियों को पॉलिसी लेने के समय छिपाया था।

विज्ञापन


लेकिन अदालत ने कंपनी के इस तर्क को पूरी तरह खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान कोरम की अध्यक्ष पूनम चौधरी और सदस्य शेखर चंद्रा की पीठ ने 6 जनवरी 2026 को फैसला सुनाया। पीठ ने कंपनी को आदेश दिया कि वह 3 करोड़ रुपये की राशि पर क्लेम की तारीख से 6 फीसदी सालाना ब्याज दे।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि अगर चार हफ्तों में भुगतान नहीं किया गया तो ब्याज दर बढ़कर 9 फीसदी हो जाएगी। इसके अलावा परिवार को मुकदमे के खर्च के रूप में 25,000 रुपये भी दिए जाएंगे। सुनवाई के दौरान पीठ ने तीन मुख्य बिंदुओं को आधार बनाया। इसमें मौत कोविड-19 से हुई थी न कि किसी पुरानी बीमारी से। ऐसे में पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शीर्ष अदालत ने कहा था कि कोविड से हुई मौत पर क्लेम रोकना गलत है। कंपनी ने खुद मेडिकल टेस्ट करवाए थे और कोई गंभीर समस्या नहीं मिली, इसलिए बीमारी छिपाने का आरोप गलत है। इसके अलावा मौत का वास्तविक कारण डायबिटीज नहीं, बल्कि कोविड था। अदालत ने इस मामले में पुराने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के फैसलों का हवाला दिया।

पॉलिसी अप्रैल 2020 में हुई थी जारी
मामले में योगेश गुप्ता ने मार्च 2020 में 3 करोड़ रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। उन्होंने पॉलिसी की पहली किस्त के रूप में 30 लाख रुपये जमा किए। कंपनी ने उनके मेडिकल टेस्ट भी करवाए, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। उनके एचबीए1सी लेवल 5.6 फीसदी, जो सामान्य था और डायबिटीज का कोई संकेत नहीं था। पॉलिसी अप्रैल 2020 में जारी हुई। अप्रैल 2021 में योगेश कोविड-19 से संक्रमित हो गए और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए।


हालत गंभीर होने के चलते 8 मई 2021 को हो गई थी योगेश की मौत
इसी कड़ी में उनकी हालत गंभीर हो गई और 8 मई 2021 को उनकी मौत हो गई। अस्पताल की रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण गंभीर कोविड निमोनिया बताया गया जबकि डायबिटीज और हाइपोथायरॉइडिज्म के बारे में भी जिक्र था। योगेश की पत्नी कविता गुप्ता और उनके दो बच्चे बेटी रिचा और बेटा वरुण ने मई 2021 में क्लेम दाखिल किया, लेकिन कंपनी ने इसे खारिज कर दिया। कंपनी का तर्क था कि योगेश ने पॉलिसी लेने के समय अपनी डायबिटीज छुपाई थी। परिवार ने फरवरी 2022 में दिल्ली उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed