{"_id":"689e8e74028bd187fb035a6a","slug":"delhi-judge-fined-the-doctor-who-threw-rice-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : चावल फेंकने वाले डॉक्टर पर न्यायाधीश ने लगाया जुर्माना, अदालत ने कहा- ऐसा व्यवहार चौंकाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : चावल फेंकने वाले डॉक्टर पर न्यायाधीश ने लगाया जुर्माना, अदालत ने कहा- ऐसा व्यवहार चौंकाने वाला
Fri, 15 Aug 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 07:04 AM IST
सार
उसने अदालत कक्ष में डायस के सामने चावल फेंककर अदालती कार्यवाही में बाधा डाली थी। अदालत में मौजूद वकील आरोपी की तरफ से काला जादू किए जाने के शक में अपनी दलीलें रखने के लिए आगे आने से हिचकिचा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीस हजारी कोर्ट ने हाल ही में मेडिकल सर्जन पर जुर्माना लगाया है, जो 2011 के हत्या के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। उसने अदालत कक्ष में डायस के सामने चावल फेंककर अदालती कार्यवाही में बाधा डाली थी। अदालत में मौजूद वकील आरोपी की तरफ से काला जादू किए जाने के शक में अपनी दलीलें रखने के लिए आगे आने से हिचकिचा रहे थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शेफाली बरनाला टंडन ने डॉ. चंदर विभास को अदालत के अगले दिन उठने तक की सजा सुनाई। उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जो उसने उसी दिन जमा कर दिया। अदालत ने हरि नगर में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी विभास के मामले की सुनवाई 11 अगस्त को निर्धारित की थी।
विज्ञापन
मामले पर विचार करते हुए अदालत ने कहा कि यह अदालत के लिए बेहद चौंकाने वाला और आश्चर्यजनक है कि आरोपी जो पेशे से सर्जन बताए जाते हैं और शिक्षित वर्ग से हैं। उन्होंने इस तरह अनुचित तरीके से काम किया है और अदालती कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की है। अदालत की कार्यवाही लगभग 15-20 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन