फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi jantar mantar protest cjp leaders fir saurav das ashutosh ranka

पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

Tue, 13 Oct 2026 09:38 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 09:38 PM IST
सार

प्रतिबंधात्मक आदेशों की अवहेलना करते हुए इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मंगलवार सुबह सौरभ दास, आशुतोष रंका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। संगठन के अनुसार, उनके लगभग 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
delhi jantar mantar protest cjp leaders fir saurav das ashutosh ranka
सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भारी सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स को तोड़कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुसने और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने के कुछ घंटों बाद की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर नामित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा (डिनोटिफाइ) दिया गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

गिरफ्तारी और पुलिस थाने के बाहर गहमागहमी
प्रतिबंधात्मक आदेशों की अवहेलना करते हुए इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मंगलवार सुबह सौरभ दास, आशुतोष रांका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। संगठन के अनुसार, उनके लगभग 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कुछ सीजेपी कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने के बाद पुलिस स्टेशन के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिपके बोले- ये जंतर-मंतर को वापस पाना
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कदम को 'जंतर-मंतर को वापस पाना' करार दिया और दावा किया कि प्रदर्शन स्थल को डिनोटिफाइ किए जाने से उनका आंदोलन कमजोर नहीं होगा। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिपके, दास और रंका को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर रविवार सुबह रिहा किया गया था।

विज्ञापन

नए प्रदर्शन स्थलों का एलान और सीजेपी की प्रतिक्रिया
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने 11 अक्तूबर को एक आदेश जारी कर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शनों के लिए नए नामित स्थल घोषित किया है। दूसरी ओर, सीजेपी का कहना है कि डिनोटिफाइ करने की घोषणा ठीक उसी दिन (12 अक्तूबर) की गई, जिस दिन उनके प्रतिनिधियों ने संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख और समय की मांग की थी। 

दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी
संगठन ने इस फैसले की आलोचना करते हुए तर्क दिया है कि राजनीतिक केंद्र से दूर प्रदर्शन स्थलों को शिफ्ट करने से जन असंतोष की दृश्यता कम हो जाएगी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी के खिलाफ विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के आह्वान के चलते नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था अभी भी बेहद कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed