फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi janakpuri police station sho indrapal photo goes viral with godwoman namita he tranferrred

दिल्ली पुलिस अधिकारी को गुरु मां का आशीर्वाद लेना पड़ा महंगा, फोटो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Mon, 23 Jul 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
delhi janakpuri police station sho indrapal photo goes viral with godwoman namita he tranferrred
पुलिसवाले को आशीर्वाद देती नमिता आचार्य - फोटो : एएनआई

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को एक गुरु मां का आशीर्वाद लेना महंगा पड़ गया। गुरु मां से आशीर्वाद लेते वक्त खींची गई उसकी फोटो ऐसी वायरल हुई कि इस अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली के जनकपुरी थाने के एसएचओ इंद्रपाल को ये फोटो वायरल होने के बाद पुलिस लाइन्स थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। वायरल फोटो में इंद्रपाल वर्दी में स्वघोषित गुरु मां नमित आचार्य से आशीर्वाद लेता दिख रहा है।
विज्ञापन


वह अपनी कुर्सी पर बैठा है और नमिता आचार्य ने इंद्रपाल के सिर पर अपना हाथ रखा हुआ है और उसे आशीर्वाद दे रही हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद इंद्रपाल के खिलाफ जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईप्रोफाइल गुरु हैं नमिता आचार्य

delhi janakpuri police station sho indrapal photo goes viral with godwoman namita he tranferrred
नमिता आचार्य से आशीर्वाद लेता एक अन्य अधिकारी

गौरतलब है कि नमिता आचार्य एक हाईप्रोफाइल धार्मिक गुरु हैं जिन्हें पहले भी कई नौकरशाहों और आईपीएस अधिकारियों के साथ भी देखा जा चुका है।

पुलिस अधिकारी की जिस तरह की तस्वीर वायरल हुई है उस तरह की तस्वीर में नमिता आचार्य को अन्य लोगों के साथ भी देखा गया है। वह जब अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं तो वो खड़ी होती हैं। वह अपने भक्त के सिर पर हाथ रखती हैं और भक्त की आंखे तब बंद होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed