फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi jama masjid shahi imam bukhari writes letter to pm modi to save muslims

जामा मस्जिद के शाही इमाम बोले- गौरक्षा के नाम पर न हो बेकसूरों का कत्ल

Sun, 16 Jul 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
delhi jama masjid shahi imam bukhari writes letter to pm modi to save muslims
शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी - फोटो : amar ujala

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मुस्लिमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। गौरक्षा के नाम पर मुस्लिमों पर हो रहे हमलो से चिंतित शाही इमाम ने पत्र में कहा की अगर जानवरों की रक्षा के नाम पर इसी तरह मुस्लिमों को मारा-पीटा गया तो इससे देश की शांति और सद्भव का माहौल खराब हो सकता है। 

विज्ञापन


बुखारी ने पत्र में बकरीद का जिक्र करते हुए लिखा है कि बकरीद का त्योहार करीब है, ऐसे में मवेशियों को लाने ले जाने वाले लोगों की हिफाजत का जिम्मा भी सरकार का है। सरकार इन लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

      
शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने राजनाथ सिंह को लिखे अपने पत्र में कहा है कि गौरक्षा के नाम पर हाल में हुई घटनाएं देश के लिए चिंता का विषय है। गौरक्षक बेकसूर लोगों को जानबूझकर अपना निशाना बना रहे है। एक खास तबके को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। बकरीद का त्योहार नजदीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरीद पर मुसलमानों में अलग-अलग मवेशियों की कुर्बानी करने की प्रथा है। जाहिर है, कुर्बानी के लिए मवेशी दूर-दराज के छोटे कस्बों, गांवों व फॉर्म हाउस से आते हैं। आज के समय में कोई भी ट्रांसपोर्टर मवेशियों को एक-जगह से दूसरी जगह ले जाने को तैयार नहीं है। बुखारी ने मवेशी लाने ले जाने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।    

गौरक्षा के नाम पर हो रहे हैं हमले

delhi jama masjid shahi imam bukhari writes letter to pm modi to save muslims
SHAHI IMAM

गौरक्षा के नाम पर जो लोग इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी बुखारी ने मांग की है। बुखारी ने कहा है कि वह दूसरे सभी धर्में का उतना ही आदर करते हैं, जितना अपने धर्म का। शाही इमाम ने कहा कि वह गौकशी के समर्थक नहीं है, यह एक धर्म विशेष की आस्था से जुड़ा मामला है। इसके साथ उन लोगों की भावनाए जुड़ी हुई है। हम उनकी भावनाओ का सम्मान करते है। 

चूंकि बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी देने की प्रथा है। इसलिए हम नहीं चाहते की इसमें किसी तरह का व्यवधान हो, क्योकि जब हम किसी अन्य के धार्मिक आयोजन में व्यवधान नहीं डालते तो हमारी धार्मिक आयोजनों में भी कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed