फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi jal board vice chairman directs officials to lodge FIR for wrong water reading

Delhi: गलत वाटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ होगी एफआईआर, DJB ने दिए निर्देश

Mon, 22 Aug 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 09:03 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने DJB की सदस्य (वित्त) पूजा जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई बैठक में पानी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के संबंध में नागरिकों की शिकायतों और शिकायत निवारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Delhi jal board vice chairman directs officials to lodge FIR for wrong water reading
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने गलत मीटर रीडिंग रोकने के लिए सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने पानी की मीटर रीडिंग और गलत पानी के बिलों से संबंधित चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से खत्म करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य (वित्त) पूजा जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई बैठक में यह आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने पानी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के संबंध में नागरिकों की शिकायतों और शिकायत निवारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कुछ लोगों की शिकायतों का हवाला दिया कि कई क्षेत्रों में मीटर रीडर गलत तरीके से रीडिंग लेने के साथ-साथ भ्रष्टाचार करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को एक प्रक्रिया बनानी होगी, जिसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के काम का मूल्यांकन पहले स्तर पर मीटर इंस्पेक्ट करेंगे। उसके बाद क्रॉस वेरिफिकेशन जोनल राजस्व अधिकारी करेंगे। वाटर मीटर रीडर के दोषी पाए जाने की स्थिति में उसके और मीटर रीडिंग के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed