फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jal Board submits affidavit in high court, Haryana not provide water problem in Lutyens Zone

हरियाणा ने पर्याप्त पानी न दिया तो प्यासा रह सकता है लुटियन जोन, दिल्ली जल बोर्ड ने जताई चिंता

Sat, 06 Apr 2019 03:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jal Board submits affidavit in high court, Haryana not provide water problem in Lutyens Zone
Delhi Jal Board

दिल्ली जल बोर्ड ने हलफनामा दायर कर दावा किया है कि अगर हरियाणा गर्मियों में पर्याप्त पानी नहीं देता है तो लुटियन जोन में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति समेत तमाम गणमान्य व्यक्तियों के आवासाें में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।

विज्ञापन


यह दावा दिल्ली जल बोर्ड ने हलफनामा दायर कर किया है। जल बोर्ड ने हरियाणा से मिलने वाले पानी की निगरानी केंद्र सरकार से करने का आग्रह किया है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति एजे भंभानी की खंडपीठ के समक्ष दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने कहा कि जल आपूर्ति में कोई कटौती न हो, इसके लिए केंद्र सरकार इसकी निगरानी करे क्योंकि अब गर्मियां शुरू होने वाली हैं। इसलिए हरियाणा को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए वजीराबाद जलाशय में पर्याप्त पानी रखना चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि हरियाणा के पास सभी स्रोतों से करीब 22 हजार क्यूसेक पानी रहता है, लेकिन मार्च के मध्य से जून के अंत तक वजीराबाद जलाशय को पूरा भरने के लिए जरूरी 120 क्यूसेक पानी भी वह नहीं देना चाह रहा है। इससे पहले जल बोर्ड कह चुका है कि आगामी कुछ हफ्तों में नई दिल्ली क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या हरियाणा की वजह से होगी। इसका असर लुटियन दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास, न्यायमूर्ति आवास समेत अन्य सरकारी आवासों की जलापूर्ति पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ के समक्ष हलफनामा पेश कर जल बोर्ड ने कहा कि वजीराबाद जलाशय को भरने के लिए कम से कम 120 क्यूसेक पानी देने में हरियाणा अनिच्छा जता रहा है, जबकि यह कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इसलिए आने वाले कम से कम 100 दिन तक केंद्र सरकार हरियाणा से होने वाली जलापूर्ति की निगरानी करे। जल बोर्ड ने वकील एसबी त्रिपाठी की जनहित याचिका पर शपथ पत्र दिया है। याची ने राजधानी में पर्याप्त जलापूर्ति की मांग की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने पूर्व में हरियाणा को राष्ट्रीय राजधानी को पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed