फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jal Board gave clarification regarding adulteration of poisonous substances in Yamuna river water

Delhi: यमुना में जहर पर जल बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- सर्दी में नदी में हमेशा बढ़ता है अमोनिया का स्तर

Mon, 27 Jan 2025 10:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 Jan 2025 10:36 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि अमोनिया के स्तर में वृद्धि के कारण वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों में जल उत्पादन 15-20 प्रतिशत तक घटा हुआ है। इस स्थिति के चलते दिल्लीवासियों को जलापूर्ति में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।
 

विज्ञापन
Delhi Jal Board gave clarification regarding adulteration of poisonous substances in Yamuna river water
दिल्ली जल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना नदी के जल में जहरीले पदार्थों की मिलावट को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। जल बोर्ड का दावा है कि सर्दियों के मौसम अक्तूबर से फरवरी तक यमुना नदी में अमोनिया का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। जलशोधन संयंत्रों को (पार्ट्स पर मिलियन (पीपीएम) तक अमोनिया का शोधन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यदि अमोनिया का स्तर दो से ढाई पीपीएम तक पहुंचता है तो इसे कैरियर लाइन चैनल और दिल्ली सब ब्रांच से पानी मिलाकर पतला किया जाता है। 

विज्ञापन


इस प्रक्रिया से उच्च अमोनिया स्तर वाले पानी को शुद्ध किया जाता है। जल बोर्ड ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस मामले को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के संज्ञान में लाएं। वजह यह कि इससे अंतरराज्यीय संबंधों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


जल बोर्ड का कहना है कि अमोनिया का स्तर वजीराबाद बैराज के अपस्ट्रीम क्षेत्र में अनुपचारित सीवेज और औद्योगिक कचरे के मिलने से बढ़ता है। मानसून के बाद सर्दियों में यमुना का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे नदी में छोड़े गए अनुपचारित सीवेज का समुचित रूप से पतला होना संभव नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप अमोनिया की सांद्रता बढ़ जाती है। इस वर्ष भी अक्तूबर माह से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल बोर्ड ने बताया कि अमोनिया के स्तर में वृद्धि के कारण वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों में जल उत्पादन 15-20 प्रतिशत तक घटा हुआ है। इस स्थिति के चलते दिल्लीवासियों को जलापूर्ति में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। हालांकि पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर यह उम्मीद है कि कुछ दिनों में वजीराबाद तालाब में अमोनिया का स्तर कम हो जाएगा और जल उत्पादन सामान्य हो सकेगा।


दिल्ली जल बोर्ड ने आश्वस्त किया है कि अमोनिया के स्तर को नियंत्रित करने और जल शोधन संयंत्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह स्थिति हर वर्ष देखी जाती है और इसके समाधान के लिए जल बोर्ड लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed