फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jahangirpuri violence 2 more accused Jafar and Babuddin arrested read update

जहांगीरपुरी हिंसा: दो और आरोपी जफर-बाबुद्दीन गिरफ्तार, अब तक हो चुकी हैं 25 से अधिक गिरफ्तारियां

Thu, 28 Apr 2022 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन तीन शोभायात्राएं निकाली गई थीं, इनमें से आखिरी शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटना हुई थी जिसमें आठ पुलिसवालों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri violence 2 more accused Jafar and Babuddin arrested read update
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल एक और सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान जफर और बाबुद्दीन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन तीन शोभायात्राएं निकाली गई थीं, इनमें से आखिरी शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटना हुई थी जिसमें आठ पुलिसवालों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में अंसाल को मुख्य आरोपी बनाया है और अब तक इस मामले में 25 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच चल रही है। अंसार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एनएसए की सख्त धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मुख्य आरोपियों को 23 अप्रैल को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
अदालत ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले के 23 अप्रैल को पांच मुख्य आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। वहीं मामले के चार अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। पांचों आरोपियों- अंसार, सलीम, दिलशाद, सोनू और अहीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed