फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is experiencing a biting cold in next three days

दिल्ली में पड़ने वाली है कंपकंपाने वाली ठंड: कब से बदलेगा मौसम, कितने डिग्री सेल्सियस गिरेगा पारा; जानें सब

Wed, 10 Dec 2025 09:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Dec 2025 09:17 PM IST
सार

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है। पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-

विज्ञापन
Delhi is experiencing a biting cold in next three days
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। हालांकि, शीतलहर को लेकर किसी तरह का अलर्ट विभाग ने जारी नहीं किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

रात में कुहासा या धुंध छाई रहेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। इधर, बुधवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा।


 

विज्ञापन

यहां न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 10.3, पालम में 9.7 और रिज में 10.2 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा, बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

11 से 16 दिसंबर तक मौसम साफ से लेकर हल्के बादलों वाला रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः साफ से लेकर हल्के बादलों वाला रहेगा। सुबह के समय कई दिनों तक कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है। हवा की गति 5 से 25 किमी प्रति घंटा के बीच रहेगी। 10 दिसंबर को हल्के बादलों के साथ दिन में हवा की रफ्तार सबसे अधिक रहेगी, जबकि 10 और 11 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। 

12 से 16 दिसंबर के बीच फिर हल्के बादल लौटेंगे और सुबह का कोहरा जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान इस दौरान लगातार गिरावट पर रहेगा और 11 व 12 दिसंबर को 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतर दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में रात और सुबह में सर्दी और बढ़ेगी तथा दृश्यता प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed