{"_id":"674e4038a9b29124e4013323","slug":"delhi-is-cold-in-the-morning-and-evening-mild-heat-is-felt-during-the-day-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather News: सुबह-शाम ठंड दिन में हल्की गर्मी का अहसास, जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather News: सुबह-शाम ठंड दिन में हल्की गर्मी का अहसास, जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
Tue, 03 Dec 2024 04:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Dec 2024 04:48 AM IST
सार
सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के अंदर सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Delhi Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में सुबह व शाम को ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन, अब भी दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के अंदर सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
वहीं, समग्र रूप से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में सफदरजंग हवाई अड्डे में दृश्यता सुबह सात बजे 600 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही धूप निकल गई थी। लोगों ने दोपहर में धूप का आनंद लिया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। आया नगर में न्यूनतम तापमान 9.6, लोधी रोड में 10, पालम में 11.9 व रिज में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से ठंड अपना असर दिखाएगी। हालांकि, दो दिन तक तापमान में गिरावट आने के कोई संकेत नहीं है। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।