फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi in rajiv gandhi super specialty hospital covid 19 positive woman commit suicide by jumping off 5th floor

दिल्लीः राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

Wed, 11 Nov 2020 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi in rajiv gandhi super specialty hospital covid 19 positive woman commit suicide by jumping off 5th floor
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना मरीज ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। 52 साल की सी पद्मजा अपने बेटे के साथ यहां कोविड वार्ड में भर्ती थीं। मां और बेटा एक ही कमरे में थे। सुबह बेटा सो रहा था। इसी दौरान कमरे में चाय पहुंची।

विज्ञापन


चाय पीने के बाद महिला ने खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस खुदकुशी के कारणों की पड़ताल कर रही है।  सी पद्मजा परिवार के साथ दिलशाद कॉलोनी में रहती थीं। अस्पताल की मीडिया प्रवक्ता डॉ. छवि गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को वह बेटे के साथ यहां भर्ती हुई थीं।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत सामान्य थी। आशंका है कि महिला अवसादग्रस्त होंगी। इससे पहले अप्रैल माह में इसी अस्पताल में एक मरीज ने छठी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। राजधानी में कोरोना संक्रमण के दौर में सफदरजंग और एम्स अस्पताल में खुदकुशी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ अच्छे रिकॉर्ड भी अस्पताल के नाम, अब तक यहां से 2500 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर लौटे

ताहिरपुर के राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल से अब तक 2500 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राजधानी में कोरोना महामारी की दस्तक देने के कुछ दिनों बाद इस अस्पताल को कोविड विशेष घोषित किया गया था। उसके बाद से यहां लगातार कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा।

अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ अजीत जैन बताते हैं कि 17 मार्च को उनके अस्पताल में कोरोना के पहले 10 मरीज भर्ती हुए थे। उसके बाद से नवंबर के पहले सप्ताह तक 2500 से ज्यादा रोगियों को छुट्टी दी गई है।

जैन ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह तक अस्पताल में संक्रमण के महज 55 मरीज रह गए थे। अब पिछले 15 दिनों से रोजाना 10 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉ. अजीत के मुताबिक, इलाज कराकर लौटे सभी मरीजों का रिकॉर्ड रखा गया है। मरीजों को अगर किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो अस्पताल के पोस्ट कोविड केयर क्लीनिक में उनका इलाज किया जाता है।

हृदय के रोगियों को भी दी जा रही सेवा
राजीव गांधी अस्पताल के कोविड विशेष होने के बाद भी यहां पहले से चल रहे दिल के मरीजों के सीसीयू को बंद नहीं किया गया। इसकी वजह से रोजाना इमरजेंसी में 10 से 15 मरीज आ रहे हैं। जिनकी एंजियोग्राफी और जरूरत पड़ने पर एंजियोप्लास्टी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed