{"_id":"60e438938ebc3ed78150ceed","slug":"delhi-in-pitampura-area-rice-trader-s-servant-was-taken-hostage-and-looted-42-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पीतमपुरा इलाके में चावल कारोबारी के नौकर को बंधक बनाकर 42 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पीतमपुरा इलाके में चावल कारोबारी के नौकर को बंधक बनाकर 42 लाख की लूट
Tue, 06 Jul 2021 04:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:33 PM IST
सार
- चार-पांच की संख्या में आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया वहां चावल के सैंपल दिखाए जाते थे
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पीतमपुरा इलाके में सोमवार दोपहर हथियार बंद बदमाशों ने एक चावल कारोबारी के नौकर को बंधक बनाकर 42 लाख रुपये लूट लिए। चार पांच बदमाशों ने कारोबारी के फ्लैट पर धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया। फ्लैट पर चावल का सैंपल दिखाने का काम होता था। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कारोबारी की पहचान रजनीश के रूप में हुई है। वह पीतमपुरा इलाके में रहते हैं और एक फ्लैट से ट्रेडिंग का काम करते हैं। इस फ्लैट पर उसके कई कर्मचारी काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चार पांच बदमाश हथियार से लैस होकर फ्लैट पर पहुंचे और वहां मौजूद एक नौकर को बंधक बना लिया।
बदमाश उसे गोली मारने की धमकी देकर वहां से 42 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान ही अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए, उन्हें भी बदमाशों ने बंधक बना लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बताए जा रहा है कि बदमाश बाइक से मौके पर पहुंचे थे। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद इस बाबत लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को किसी परिचित पर वारदात को अंजाम दिलाने का शक है।