{"_id":"61457f228ebc3eb72e5e6212","slug":"delhi-in-domestic-quarrel-daughter-in-law-attack-her-mother-in-law-with-pan-tawa-victim-in-hospital-accused-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घरेलू झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्साई बहू ने तवे से फोड़ा सास का सिर, अस्पताल में पीड़िता, जेल में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घरेलू झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्साई बहू ने तवे से फोड़ा सास का सिर, अस्पताल में पीड़िता, जेल में आरोपी
Sat, 18 Sep 2021 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:26 AM IST
सार
हमले के बाद से पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं है, वहीं आरोपी बहू को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 इलाके में पारिवारिक झगड़े के दौरान दौरान बहू ने अपनी सास पर तवे से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पीड़ित महिला के बेटे के बयान पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल महिला की पहचान तृप्ति मंडल(61) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे सुमन मंडल और बहू गंगा मंडल के साथ द्वारका सेक्टर 19 में रहती है। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बहू ने अपनी सास के सिर पर तवे से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान मिले।
विज्ञापन
महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि पारिवारिक बातों में हुई कहासुनी के दौरान उसने अपनी सास के सिर पर लोहे के तवे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के बेटे ने भी बताया कि उसकी पत्नी ने मां को मारने की कोशिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस महिला के बयान का इंतजार कर रही है।