{"_id":"624d081278b8e05e967d5948","slug":"delhi-house-in-badli-extension-near-rohini-catches-fire-all-eight-people-rescued-safely-many-fire-tenders-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बादली एक्सटेंशन के एक घर में लगी आग, सभी आठ सदस्यों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बादली एक्सटेंशन के एक घर में लगी आग, सभी आठ सदस्यों को सुरक्षित निकाला
Wed, 06 Apr 2022 08:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:55 AM IST
सार
घर में आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी से सटे बादली एक्सटेंशन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित एक घर में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त घर में आग लगी, उस वक्त घर में आठ लोग मौजूद थे। दमकलकर्मियों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल भेज दिया।