दिल्ली: ऑन कैमरा होटल ने कश्मीरी शख्स को रूम देने से किया मना, वीडियो वायरल
दिल्ली पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक होटल एक शख्स को जम्मू-कश्मीर की आईडी होने के कारण कमरे की बुकिंग देने से इनकार कर रहा है।
विस्तार
दिल्ली के एक होटल से बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां के एक होटल ने एक शख्स की बुकिंग करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसका पहचान पत्र जम्मू-कश्मीर का था। इस पूरी घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक होटल एक शख्स को जम्मू-कश्मीर की आईडी होने के कारण कमरे की बुकिंग देने से इनकार कर रहा है। होटल ने इसके पीछे कारण दिया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें ऐसा आदेश मिला है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सफाई दी है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है। अगर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उसे दंड मिलेगा।
होटल मालिक ने दी ये सफाई
जम्मू-कश्मीर की आईडी होने के चलते होटल में बुकिंग देने से इनकार करने का वीडियो वायरल होने के बाद होटल मालिक राकेश कुमार सामने आए हैं और उन्होंने अपना पक्ष रखा है। राकेश का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है जैसा दिखाने की कोशिश हो रही है, चीजों को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश हो रही है। गेस्ट ने ओयो के जरिए बुकिंग कराई थी और एक रूम छोड़कर सभी रूम बुक थे। जो एक रूम खाली था उसका एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था।राकेश का कहना है कि यह बात जानकर गेस्ट ने वो रूम लेने से इनकार कर दिया और इंचार्ज के खिलाफ भद्दी भाषा का प्रयोग करने लगा। ऐसा कुछ नहीं है कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को रूम नहीं देते, हमारा तो व्यापार ही उनसे चलता है।
देखें वायरल वीडियो
Impact of #KashmirFiles on ground.
— Nasir Khuehami (ناصر کہویہامی) (@NasirKhuehami) March 23, 2022
Delhi Hotel denies accommodation to kashmiri man, despite provided id and other documents. Is being a kashmiri a Crime. @Nidhi @ndtv @TimesNow @vijaita @zoo_bear @kaushikrj6 @_sayema @alishan_jafri @_sayema @manojkjhadu @MahuaMoitra pic.twitter.com/x2q8A5fXpo