{"_id":"65cbce336202bed2fb0acd13","slug":"delhi-hoodlums-killed-a-young-man-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बाइक गिराने पर टोका तो हुड़दंगियों ने कर दी युवक की हत्या, गली में उत्पात; पथराव में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बाइक गिराने पर टोका तो हुड़दंगियों ने कर दी युवक की हत्या, गली में उत्पात; पथराव में दो महिलाएं घायल
Wed, 14 Feb 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:46 AM IST
सार
आरोपियों ने एक गली में पथराव किया और बाइक में तोड़फोड़ की। बाइक गिराने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक युवक को चाकू मार दिया। वहीं, पथराव में दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
चाकू से वार कर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुरी में सोमवार रात बरात से लौट रहे कुछ किशोरों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने एक गली में पथराव किया और बाइक में तोड़फोड़ की। बाइक गिराने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक युवक को चाकू मार दिया। वहीं, पथराव में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां आजाद को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन किशोरों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आजाद (24) सपरिवार सुल्तानपुरी ई-ब्लॉक में रहता था। सोमवार रात पुलिस को ई-ब्लॉक में झगड़े के दौरान पथराव और आजाद को चाकू मारने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि आजाद को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि कुछ किशोर बरात से वापस आ रहे थे। इस दौरान वह गली में लोगों की बाइक को गिरा रहे थे। इस बात को लेकर उनकी आजाद और अन्य लोगों से झड़प हो गई। आरोपियों ने आजाद को चाकू मारा और पथराव कर दिया। पथराव में दो महिलाएं भी घायल हो गईं। सीसीटीवी के जरिये पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन किशोरों को दबोच लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पैसे देने से इन्कार करने पर नाबालिग पर चाकू से हमला
राजौरी गार्डन इलाके में पैसे देने से मना करने पर हमलावरों ने एक नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान मोहित (17) के रूप में हुई है। उसके जांघ, हाथ और कूल्हे पर चाकू के छह से अधिक घाव हैं। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मोहित ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह घर से खाना लाने के लिए जा रहा था। रास्ते में इलाके में रहने वाले दो युवक मिले। दोनों ने उसे रोक लिया और पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं देने की बात कहने पर दोनों उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बयान और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद हमला करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है।