{"_id":"63ddcae7859fac7291188c1c","slug":"delhi-hindi-news-crpf-asi-commits-suicide-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: CRPF के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस गन से खुद को मारी गोली; IB डायरेक्टर के आवास पर थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: CRPF के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस गन से खुद को मारी गोली; IB डायरेक्टर के आवास पर थी तैनाती
Sat, 04 Feb 2023 08:43 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:43 AM IST
सार
सीआरपीएफ के एएसआई राजबीर कुमार ने शुक्रवार शाम खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। राजबीर की आईबी निदेशक के आवास पर तैनाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में आईबी डायरेक्टर के घर पर सुरक्षा में मौजूद सीआरपीएफ के 53 साल वर्षीय एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई राजबीर कुमार ने शुक्रवार शाम सवा चार बजे कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतक एएसआई के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है, इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन