Delhi: नरेला इलाके में बस में बम की सूचना, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता; मौके से मिली तार जैसी संदिग्ध वस्तु
दिल्ली पुलिस को नागलोई-नजफगढ़ रोड पर एक बस में बम मिलने को लेकर एक कॉल आई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया।
विस्तार
बाहरी दिल्ली में उस समय दहशत फैल गई जब नजफगढ़ मोड़ पर एक क्लस्टर बस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची हैं। इलाके की तलाशी ली गई। बस में से तार जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इसके बारे में जानकारी देगी।
#UPDATE तार जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। बम निरोधक दस्ता इसके बारे में जानकारी देंगी: दिल्ली पुलिस https://t.co/dZQ2g4dmS3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2024
दमकल विभाग के मुताबिक, नरेला इलाके में चंचल पार्क, बकरवाला नियर सीएनजी पंप नांगलोई से नजफगढ़ रोड पर बम की धमकी वाली कॉल आई है। 2 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे है। जानकारी में कहा गया है कि रूट नंबर 961 (नागलोई से नजफगढ़ रोड) की एक क्लस्टर बस में बम होने का संदेह था और दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात 11:55 बजे एक कॉल आई जिसमें कहा गया कि रूट नंबर 961 की एक क्लस्टर बस में बम होने की आशंका है, जो नरेला और नजफगढ़ के बीच चलती है। दो अग्निशमन गाड़ियों को काम पर लगाया गया, और स्थानीय पुलिस, साथ ही बम का पता लगाने और निपटान दस्तों को भी बुलाया गया।#WATCH | Delhi: A bomb threat call has been received from the Narela area near Chanchal Park, Bakarwala Near CNG Pump Nangloi to Najafgarh road. 2 fire tenders rushed to the site. Information stated that a bomb was suspected in a cluster bus of route no 961 (Nagloi to Najafgad… https://t.co/tFE41sLyiJ pic.twitter.com/CVtGh66KJt
— ANI (@ANI) July 27, 2024
पुलिस को कॉल करने वाले बस कंडक्टर दीवान सिंह का कहना है, ''हम नांगलोई से चले थे, तिलंगपुर कोटला में 10-12 यात्री उतरे। उनकी सीटों के नीचे हमने बम जैसा कुछ देखा। हमने बस रोकी, बाकी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा गया और फिर हमने 100 नंबर डायल किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया।
#WATCH | Nangloi-Najafgarh Bomb threat call | Delhi: Deewan Singh, the bus conductor who called the police, says, "We started from Nangloi. 10-12 passengers got off at Tilangpur Kotla. Under their seats, we saw something bomb-like... We stopped the bus, asked the remaining… pic.twitter.com/30BU8WvryV
— ANI (@ANI) July 27, 2024