फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court slams delhi government and mcd for making toilet under electric transfarmer

बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे टॉयलेट बनाने पर दिल्ली सरकार व एमसीडी को फटकार

Thu, 11 May 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 May 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
delhi high court slams delhi government and mcd for making toilet under electric transfarmer
सार्वजनिक शौचालय(सांकेत‌िक च‌ित्र) - फोटो : Edtrail

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण करने पर दिल्ली सरकार व उत्तरी दिल्ली एमसीडी को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा आप उपयोगकर्ताओं की जिंदगी खतरे में डाल रहे है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा की खंडपीठ ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा  यह अविश्वसनीय है, आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन


खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा क्या आपके पास विशेषज्ञ नहीं है जो आपकी सहायता कर सकता था। क्या दिल्ली के लिए कोई बिल्डिंग उप-नियम है या नहीं। अदालत ने मामले की सुनवाई 18 मई तय करते हुए एमसीडी को बन रहे मूत्रालय की योजना रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मूत्रालय बनाने पर रोक लगा दी है

delhi high court slams delhi government and mcd for making toilet under electric transfarmer
delhi high court - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने इस मामले में दिल्ली सरकार व उत्तरी एमसीडी को नोटिस भी जारी करते हुए फिलहाल मूत्रालय बनाने पर रोक लगा दी है। खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि आप सीधे उपभोक्ताओं की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।

अदालत ने कहा यह मामला लोगों की सुरक्षा और सुरक्षा से संबंधित है। ऐसे में कुछ समय के लिए परियोजना को रोकना बेहतर होगा। खंडपीठ ने यह निर्देश सुल्तानपुरी निवासियों की आरडब्ल्यूए द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है।

याची ने आरोप लगाया कि इलाके में बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण किया जा रहा है जो आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed