फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court seeks CBI's response on Karti Chidambaram's plea

Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
चीनी वीजा मामले में हाईकोर्ट ने ट्रायल पर फिलहाल रोक से इनकार किया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम की उस याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है। याचिका में कार्ति चिदंबरम ने चीनी वीजा घोटाले में अपने खिलाफ आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति मनोज जैन की एकल पीठ ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को निर्धारित की है। कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम की ओर से ट्रायल पर रोक लगाने की मांग को इस चरण में खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति जैन ने मौखिक रूप से कहा कि आरोपों को चुनौती देने पर ट्रायल को तुरंत नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की, यदि आप आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं, तो ट्रायल को डिरेल नहीं करना चाहिए। पहले आपको अपना केस बनाना होगा। कार्ति चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 9 तथा आईपीसी की धारा 120बी के आवश्यक तत्व साबित नहीं होते। उन्होंने कहा कि मामले में कोई लोक सेवक शामिल नहीं है, जिसे रिश्वत दी गई हो। लूथरा ने दावा किया कि सीबीआई का पूरा केस कथित अप्रूवर के बयानों पर टिका है और कार्ति के खिलाफ केवल एक ईमेल और रीड रिसीट का सबूत है, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed